शिमला। प्रदेश की कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्‍खू  सरकार ने प्रदेश की जनता को एक और झटका दे दिया है। अब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60पैसे प्रति लीटर के हिसाब से अनाथ व विधवा सेस लगा दिया है। इस बावत सचिव राज्‍य कर व आवकारी की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है।

इस अधिसूचना के जारी होने के तुरंत बाद सोशल मीउिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों ने कहा कि ये सरकाार सेस के सहार ही चल रही है।

उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इससेस पर कड़ी  प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सुक्‍खू सरकर कर कड़ी आलोचना की है।

 

याद रहे वाहन मालिक पहले ही पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से बेहाल है और सुक्‍खू ने एक और झटका दे दिया है।